संस्कृत स्वर, सफलता की डगर

सलवान पब्लिक स्कूल, मयूर विहार की दो छात्राओं ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को माउंट कार्मेल स्कूल, आनंद निकेतन, नई दिल्ली में आयोजित अंतर विद्यालयीय संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परोपकार एवं मित्रता विषयों पर आधारित संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया।
विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कनिष्ठ वर्ग में कक्षा VI-C की छात्रा आहना आनंद तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा XII-A की छात्रा रक्षिता ए. ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आहना आनंद ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करने, शुद्ध उच्चारण, सस्वर श्लोक गायन तथा भारतीय सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।























Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.