Marquee Example

In Memoriam – Karamyogi Shiv Dutt Salwan

सलवान एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एमेरिटस, श्री शिव दत्त सलवान जी को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी दूरदर्शिता, करुणा और निस्वार्थ सेवा ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श स्थापित करते हुए, असंख्य व्यक्तित्वों को प्रेरित और उन्नत किया है।

नज़रान-ए-अक़ीदत

ख़ुशबख्त थे हम, जो साए में आपके सरशार थे|

करम रहा है क़ुदरत का, जो आपके ज़ेरे हिसार थे।

रोशन हुई हैं राहें, आपकी कोशिशों से।

कामयाबी पर आज जो, हमारा इख़्तियार है।

विदा हो गए आप इस जहाँने फ़ानी से कुछ इस तरह।

उड़ गयी है बू गुल से, गुलिस्तां में जिस तरह।

यकीनन ये ग़ैरमौजूदगी आपकी, रहेगी महरूमी का सबब।

पर ये ख़्वाहिश है हमारी, ना रुकें हमारे क़दम।

हमारा हर अमल आपके लिए, सुकून की बने वजह।

नेकियाँ फैलाएं आपकी, हम हर जगह |

चलें उस राह पर जो आपने हमें दिखाई है।

करें कोशिश हर हदेमुमकिन तक, आज हमने ये कसम खाई है।

पेश करते हैं सलाम, आपको हमारे रहबर।

करते हैं वादा आपसे, बनेंगे आपके एहले पैकर।

तय करेंगे जमीं से आसमाँ का रास्ता।

हमें आपकी अज्मतो, आपकी रहनुमाई, का वास्ता।       

                                                                                  

                                                    टीम – सलवान पब्लिक स्कूल मयूर विहार