Marquee Example

भारतीय भाषा उत्सव

हिंदुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को डॉ॰ अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में ‘मेधावी छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024–25 की कक्षा दसवीं सीबीएसई परीक्षा में हिंदी व संस्कृत में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनकी अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के 27 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संस्कृत में 100% अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों रक्षिता ए, मो० साद तथा निर्वाणी शर्मा को ‘भाषा रत्न’ तथा अन्य मेधावी छात्रों को ‘भाषा दूत’ सम्मान प्रदान किया गया। हिंदी-संस्कृत की अध्यापिकाओं डॉ॰ नीरू शर्मा एवं श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा को भी उत्कृष्ट परिणाम हेतु सम्मानित किया गया।

Comments are closed.