Marquee Example

गीता जयंती श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता

सोमवार दिनांक 01 दिसम्बर  2025 को आज विद्यालय में श्री गीता जयंती के पावन अवसर पर गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के श्लोकोच्चारण की वीडियो भी तैयार की गई। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग, श्रद्धा और ऊर्जा के साथ गीता के श्लोकों का वाचन किया, जिससे उनमें कर्तव्य-निष्ठा, भगवान में विश्वास तथा आध्यात्मिक भावना का विकास हुआ।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ स्तर पर प्रथम स्थान – समृद्धि सिंह (कक्षा 11-A), द्वितीय स्थान – रक्षिता ए. (कक्षा 11-A), तृतीय स्थान – निर्वाणी शर्मा (कक्षा 11-A)

कनिष्ठ स्तर पर प्रथम स्थान – विरौनिका छारी (कक्षा 7-C), द्वितीय स्थान – वैष्णवी ममिदन्ना (कक्षा 7-A) तथा  तृतीय स्थान – दिशिता गुप्ता (कक्षा 7-A)

गीता जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। यह पर्व सत्य, कर्तव्य, धर्म और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करता है। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के आध्यात्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

 

Comments are closed.