

At Salwan, the endeavour is to provide an inclusive and an enabling environment to all children with varied needs. We firmly believe that each and every child has the ability to learn and maximize his/her potential through adequate learning opportunities, effective teaching and appropriate resources.



ख़ुशबख्त थे हम, जो साए में आपके सरशार थे|
करम रहा है क़ुदरत का, जो आपके ज़ेरे हिसार थे।
रोशन हुई हैं राहें, आपकी कोशिशों से।
कामयाबी पर आज जो, हमारा इख़्तियार है।
विदा हो गए आप इस जहाँने फ़ानी से कुछ इस तरह।
उड़ गयी है बू गुल से, गुलिस्तां में जिस तरह।
यकीनन ये ग़ैरमौजूदगी आपकी, रहेगी महरूमी का सबब।
पर ये ख़्वाहिश है हमारी, ना रुकें हमारे क़दम।
हमारा हर अमल आपके लिए, सुकून की बने वजह।
नेकियाँ फैलाएं आपकी, हम हर जगह |
चलें उस राह पर जो आपने हमें दिखाई है।
करें कोशिश हर हदेमुमकिन तक, आज हमने ये कसम खाई है।
पेश करते हैं सलाम, आपको हमारे रहबर।
करते हैं वादा आपसे, बनेंगे आपके एहले पैकर।
तय करेंगे जमीं से आसमाँ का रास्ता।
हमें आपकी अज्मतो, आपकी रहनुमाई, का वास्ता।
टीम – सलवान पब्लिक स्कूल मयूर विहार