सलवान फेस्ट – भगवद्गीता श्लोकोच्चारण

बृहस्पतिवार, 22 अगस्त 2024 को सलवान पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र नगर द्वारा अंतर्विद्यालय उत्सव ‘अंतर्नाद 2024’ का आयोजन किया गया था । इस उत्सव ने छात्रों को विभिन्न संस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। हमारे विद्यालय से इस प्रतियोगिता में कक्षा के. जी. ‘ब’ के विहान पाण्डेय ने भाग लिया। विहान ने भगवद्गीता के आत्म तत्व की अमरता के श्लोकों का सस्वर वाचन किया | छात्र में संस्कृत श्लोकोच्चारण क्षमता का विकास हुआ | संस्कृत भाषा के प्रति छात्र की रूचि जागृत हुई | भगवान् कृष्ण की भक्ति भावना उत्पन्न हुई |


Comments are closed.